Posts

Showing posts with the label Iqbal kon the

'सारे जहां से अच्छा' लिखने वाले इकबाल को DU के सिलेबस से हटाया, 13 घंटे बैठक के बाद लिया फैसला

Image
Poet Mohammad Iqbal: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस में बदलाव किया गया है। इसमें से कवि मोहम्मद इकबाल के चैप्टर को हटाया गया है। डीयू की अकेडमिक काउंसिल की बैठक में ये फैसला लिया गया। नई दिल्ली: मशहूर गीत 'सारे जहां से अच्छा' लिखने वाले शायर मोहम्मद इकबाल के चैप्टर को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने सिलेबस में से हटा दिया है। शुक्रवार को 13 घंटे से ज्यादा देर तक चली अकेडमिक काउंसिल की बैठक में ये फैसला लिया गया। इस बैठक में कवि इकबाल को पाठ्यक्रम से हटाने के लिए पॉलिटिकल साइंस के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया। इसके साथ ही गांधी पर आधारित एक पेपर को चौथे से सातवें सेमेस्टर में जोड़ा गया। 'विभाजन के लिए भी जिम्मेदार थे इकबाल' राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर डीयू में एबीवीपी विंग ने कहा, 'मोहम्मद इकबाल को  पाकिस्तान  का दर्शन का जनक कहा जाता है। उन्होंने जिन्ना को मुस्लिम लीग में एक बड़े नेता के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। मोहम्मद इकबाल विभाजन के लिए भी जिम्मेदार हैं। एबीवीपी और डीयू के छात्र इस ...